दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली एकतरफा जीत से पंजाब में भी आम आदमी पार्टी उत्साहित है। पार्टी का अगला लक्ष्य भी 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव है। चुनाव को लेकर गतिविधियां 2021 के पहले महीने से शुरू हो जाएंगी। इसी बीच पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की राजनीतिक अटकलें भी शुरू गईं।
क्या केजरीवाल का दामन थामेंगे नवजोत सिंह सिद्धू